प्रतिनिधि, गुरुआ. गुरुआ थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर बरामद किया है.
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पलुहरा ईंट भट्ठा के समीप से अवैध तरीके से बालू लदा ट्रैक्टर ले जाया जा रहा है. सूचना मिलते ही गुरुआ पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की.
पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर छोड़कर फरार हुआ चालक
पुलिस को देखते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया. इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया.
संबंधित विभाग को दी गयी मामले की सूचना
इस संबंध में थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पलुहरा ईंट भट्ठा के समीप से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर बरामद किया गया है. मामले की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गयी है.
अधिकारियों को जानकारी देकर आगे की कार्रवाई
थानाध्यक्ष ने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को जानकारी देते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस द्वारा अवैध बालू के परिवहन पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.
