Gaya News : नक्सलियों के छुपा कर रखे हथियार बरामद करने में जुटी पुलिस

Gaya News : सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर प्रतिबंधित नक्सली संगठन से जुड़े अखिलेश सिंह भोक्ता ने आत्मसमर्पण कर दिया है.

बांकेबाजार. सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर प्रतिबंधित नक्सली संगठन से जुड़े अखिलेश सिंह भोक्ता ने आत्मसमर्पण कर दिया है. वह इमामगंज अनुमंडल अंतर्गत छकरबंधा गांव का निवासी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, अखिलेश ने पटना स्थित आइबी कार्यालय में आत्मसमर्पण किया. हालांकि इस आत्मसमर्पण को लेकर कोई अधिकारी आधिकारिक पुष्टि करने से बच रहे हैं, लेकिन सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उससे पूछताछ कर कई अहम जानकारियां जुटायी हैं. इसके आधार पर बुधवार को पुलिस ने बांकेबाजार के लुटुआ और छकरबंधा थाना क्षेत्र में स्थित नक्सली अड्डों पर छापेमारी अभियान चलाया. पुलिस के अनुसार, अखिलेश ने हार्डकोर नक्सली विवेक यादव के हथियार छिपाने के ठिकानों की जानकारी दी है. विवेक यादव की हत्या दो माह पहले हुई थी. बताया गया कि उसने कई हथियार जंगली इलाकों में छिपा रखे थे. इन्हीं सूचनाओं के आधार पर पुलिस दल जंगली रास्तों से नक्सली ठिकानों तक पहुंचने की कोशिश में जुटा है, लेकिन मौसम और दुर्गम भूभाग के कारण अब तक कोई बरामदगी नहीं हो सकी है. फिलहाल, पुलिस की टीम मौके पर डटी हुई है और तलाशी अभियान जारी है. पूर्व में भी इन इलाकों से नक्सलियों के छिपाए गए हथियारों की बरामदगी हो चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pranjal pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >