PM Modi Bihar Visit: तस्वीरों में देखिए पीएम मोदी के बिहार आने से पहले खास तैयारी, जमीन से आसमान तक पैनी नजर

PM Modi Bihar Visit: बिहार के गयाजी में पीएम नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को आने वाले हैं. उनके आने से पहले सुरक्षा व्यवस्था टाइट की जा रही. इसके साथ ही जमीन से लेकर आसमान तक सुरक्षाबलों की पैनी नजर बनी रहेगी. पीएम के आने से पहले सभी तैयारियों को दुरुस्त किया जा रहा है.

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार आने वाले हैं. गयाजी में उनके आगमन की भव्य तैयारियां की जा रही है. बोधगया मगध विश्वविद्यालय परिसर में पीएम मोदी का कार्यक्रम होगा. यहां से वे कई तोहफे बिहार की जनता को सौंपेंगे. इससे पहले गयाजी में सुरक्षा व्यवस्था टाइट की जा रही. जमीन से लेकर आसमान तक कड़ी सुरक्षा रहेगी. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनात रहेगी.

हवाई मॉक ड्रील कराया गया

गयाजी में तैयारियों को लेकर कई तस्वीरें आई हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि सेना के जवानों द्वारा हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया गया. साथ ही हवाई मॉक ड्रील भी कराया जा रहा. उसके बाद डॉग स्क्वायड और एसएसबी के जवानों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. इसके अलावा बम निरोधक दस्ता भी मौजूद थी.

डीएम ने किया निरीक्षण

जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बताया कि लगभग पूरी तैयारी हो चुकी है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. वरीय पुलिस अधीक्षक की तरफ से भी कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है. इस तरह से बेहद खास तैयारी पीएम मोदी के गयाजी पहुंचने से पहले की जा रही है.

पीएम मोदी करोड़ों की देंगे सौगात

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गयाजी से करोड़ों रुपये की सौगात देंगे. इस दौरान गंगा नदी पर नया पुल, फोरलेन हाइवे, अमृत भारत समेत दो नई ट्रेनें और अन्य प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. मालूम हो इससे पहले पीएम मोदी मोतिहारी, सीवान, पटना, बिक्रमगंज और झंझारपुर में रैली कर चुके हैं.

(गयाजी से संजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट)

Also Read: Industry In Bihar: बिहार में 17 नए इंडस्ट्रियल पार्क से इतने करोड़ का आएगा निवेश, जमीन अधिग्रहण पर बड़ा अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >