पितृपक्ष मेले की तैयारियों का डॉ. प्रेम कुमार ने लिया जायजा, घाटों की सफाई-टूटी जगहों की मरम्मत के दिए निर्देश

बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने गया और बोधगया का दौरा कर पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियों का गहन निरीक्षण किया. उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा और आवागमन को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए.

Pitru Paksha Mela 2026 Gaya : पितृपक्ष मेला-2026 की तैयारियों को लेकर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने शनिवार को गया व बोधगया क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न धार्मिक स्थलों और प्रमुख स्थानों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल और सुगम आवागमन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. भ्रमण के दौरान बोधगया स्थित मातंग वापी, धर्मारण्य एवं मां सरस्वती मंदिर का निरीक्षण कर सुविधाओं की जानकारी ली. उन्होंने देवघाट की साफ-सफाई कराने के साथ-साथ टूटे-फूटे स्थानों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया.

मौके पर राजनंदन प्रसाद गांधी, राम लखन प्रसाद, जितेंद्र कुमार, राजकुमार जी, मोहन राय, विकास कुमार, पप्पू कुमार, सनी कुमार, गणेश चंद्रवंशी, धीरू सिंघन, देवानंद पासवान, मनोज पासवान, लक्ष्मण पांडे, अमित पासवान, मुन्ना पाठक, अजय सिंह व राजेश मस्तान मौजूद थे.

गांधी मैदान में टेंट सिटी और बस पड़ावों की व्यवस्था सुधारने के निर्देश

विधानसभा अध्यक्ष ने गया शहर के गांधी मैदान का निरीक्षण किया, जहां बाहर से आने वाले यात्रियों के ठहरने के लिए टेंट सिटी का निर्माण किया जाता है.

उन्होंने टेंट सिटी तक आने-जाने वाले मार्ग में आवश्यक पथ निर्माण, पेवर ब्लॉक लगाने तथा जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

Also Read : पटना-गया पैसेंजर ट्रेन 2 घंटे देर से पहुंची गया जंक्शन, यात्रियों को करना पड़ा लंबा इंतजार

इसके अलावा गया कॉलेज खेल परिसर में बने यात्री बस पड़ाव तथा सिकरिया मोड़ बस पड़ाव का जायजा लिया और सिकरिया मोड़ में पथ व यात्री शेड की मरम्मत, रंग-रोगन और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए.

डेल्हा में प्रस्तावित बस स्टैंड पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल

डेल्हा थाना के निकट खाली पड़ी जमीन का निरीक्षण कर प्रस्तावित बस स्टैंड बनाए जाने को लेकर डॉ. प्रेम कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करने तथा स्थल पर पेवर ब्लॉक लगाने सहित अन्य जरूरी कार्य कराने का निर्देश दिया.

रामकुंड तालाब की सफाई और धर्मशालाओं व मंदिरों के रंग-रोगन पर जोर

रामशिला मंदिर के निकट स्थित रामकुंड तालाब में चल रहे साफ-सफाई कार्य का निरीक्षण करते हुए उन्होंने तालाब व आसपास के क्षेत्र की बेहतर सफाई के निर्देश दिए. उन्होंने स्थानीय धर्मशालाओं व मंदिरों का रंग-रोगन कराने की बात कही.

Also Read : गया जंक्शन पर चार दिन मेगा ब्लॉक, ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदलेंगे; पुराने फुट ओवरब्रिज को तोड़ा जाएगा

पंचायती अखाड़ा बस स्टैंड के पास नलों के आसपास आवश्यक निर्माण कार्य कराने, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और विभिन्न घाटों पर बने यात्री शेडों का रंग-रोगन कराने पर भी जोर दिया गया.

नौवां गढ़ी से नादरागंज तक नालों की सफाई अविलंब पूरी करने का आदेश

नौवां गढ़ी से नादरागंज तक नालों की सफाई तथा मेला क्षेत्र के सभी प्रमुख नालों की सफाई अविलंब पूरी करने का निर्देश दिया गया.

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि पितृपक्ष मेला गया की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं. ऐसे में स्वच्छता, सुरक्षा और आवागमन समेत सभी व्यवस्थाएं मेला शुरू होने से पहले दुरुस्त होनी चाहिए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By हरिबंश कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >