पितृपक्ष मेला से पहले गया में एक महीने का विशेष स्वच्छता अभियान शुरू, डीएम ने दिखाई हरी झंडी

पितृपक्ष मेला 2026 के मद्देनजर गया को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए एक महीने का विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है. जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने इस अभियान को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया.

Pitru Paksha 2026 : पितृपक्ष मेला 2026 को लेकर गया नगर निगम ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए गुरुवार से विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है. गया के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने हरी झंडी दिखाकर इस अभियान का शुभारंभ किया, जो आगामी एक महीने तक लगातार चलाया जाएगा.

इस अभियान के तहत शहर की प्रमुख सड़कों, वाटर बॉडीज और सार्वजनिक स्थलों की विशेष रूप से साफ-सफाई की जाएगी.

स्कूली छात्रों और युवाओं की भागीदारी

अभियान के दौरान स्वच्छता को लेकर आम लोगों में जागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा. इसमें स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं, एनसीसी और एनएसएस के सदस्यों को सक्रिय रूप से जोड़ा जाएगा.

इनके माध्यम से वाद-विवाद, क्विज और अन्य जागरूकता प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक संदेश पहुंच सके.

नगर निगम आयुक्त और मेयर की अपील

नगर निगम आयुक्त गगन कुमार ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है. पितृपक्ष मेला के दौरान देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गया पहुंचते हैं, ऐसे में शहर की साफ-सफाई और बेहतर व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

वहीं, मेयर गणेश पासवान ने शहरवासियों से अपील की कि वे घरों से निकलने वाला कचरा सड़क पर न फेंके और नगर निगम की कचरा उठाव व्यवस्था का उपयोग करें. उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने में आम नागरिकों की सहभागिता बेहद जरूरी है.

पूर्व डिप्टी मेयर ने की सफाई कर्मियों की सराहना

इस अवसर पर पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने सफाई कर्मियों के योगदान की खुलकर सराहना की.

Also Read : पीएम मोदी के जन्मदिन पर गया जी में मंत्री संतोष सुमन ने जलाया दीप, बोले- ‘दीपक रोशनी और नई ऊर्जा का संदेश देता है’

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी कठिन परिस्थितियों में भी शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में लगातार जुटे रहते हैं. प्रशासन, जनप्रतिनिधि, निगम कर्मी और आम नागरिक मिलकर गया की स्वच्छता और उसकी विशिष्ट पहचान को और अधिक बेहतर बना सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजीव कुमार सिन्हा

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >