पितृपक्ष मेला शुरू होने में 18 दिन, प्रेतशिला में सफाई-शौचालय से रोशनी तक की तैयारी तेज

पितृपक्ष मेला की तैयारियां तेज हो गई हैं, जिसमें केवल 18 दिन शेष हैं. अधिकारियों ने प्रेतशिला क्षेत्र का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साफ-सफाई, प्रकाश और पेयजल व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

Pitru Paksha Mela : पितृपक्ष मेला के सफल एवं सुचारु आयोजन को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां तेज हो गयी हैं. प्रेतशिला कोषांग के नोडल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में अधिकारियों एवं संबंधित लोगों ने प्रेतशिला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वच्छता को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गयी.

साफ-सफाई, लाइट व पेयजल व्यवस्था को समय पर पूरा करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान प्रेतशिला क्षेत्र की साफ-सफाई, हाई मास्ट लाइट, धर्मशाला की सफाई, कुंड की स्वच्छता तथा पीएचईडी द्वारा संचालित शौचालय एवं नलों की मरम्मत को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं. इसके अलावा मेला के दौरान श्रद्धालुओं को होने वाली संभावित परेशानियों को ध्यान में रखते हुए अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने पर भी जोर दिया गया.

कम समय में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने पर जोर

बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता सह पितृपक्ष मेला जल एवं स्वच्छता कोषांग के सदस्य डॉ. जितेंद्र कुमार ने कहा कि पितृपक्ष मेला शुरू होने में अब मात्र 18 दिन शेष हैं. ऐसे में कम समय में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना जरूरी है, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. उन्होंने कहा कि स्वच्छता, पेयजल, शौचालय और प्रकाश की समुचित व्यवस्था मेला क्षेत्र में प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित की जानी चाहिए.

जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के नेतृत्व में लगातार समीक्षा व निरीक्षण जारी

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में पितृपक्ष मेला की सफलता को लेकर लगातार बैठकें एवं स्थलीय निरीक्षण किये जा रहे हैं. प्रशासन का उद्देश्य है कि गया आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों और पिंडदान के दौरान उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो.

Also Read : गया जी : मां-भाई के साथ ट्रेन में सफर कर रहा था जेएपी जवान, अचानक हुआ लापता; कुछ घंटे बाद ट्रैक किनारे मिला शव

स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आपसी समन्वय से कार्य करने पर बल

इस अवसर पर कोरमा पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार, पंचायत सचिव रामचंद्र प्रसाद, सतेंद्र पंडा सहित कई स्थानीय लोग मौजूद थे. अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित व्यवस्थाओं को शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रोहित कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >