गया जी में करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय छात्र की मौत, फूफा के घर रहकर करता था पढ़ाई

गया जिले के खिजरसराय में बिजली के करंट से 14 वर्षीय किशोर सत्यम कुमार की दुखद मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है. पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग की गई है.

गया जी : जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र के पाठक बिगहा गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

करंट की चपेट में आने से किशोर की गई जान

जानकारी अनुसार खिजरसराय थाना क्षेत्र की रौनिया पंचायत अंतर्गत पाठक बिगहा गांव में रविवार को करंट लगने से 14 वर्षीय सत्यम कुमार की मौत हो गई. मृतक की पहचान जगदीशपुर गांव निवासी सनीति यादव के पुत्र के रूप में हुई है.

फूफा के घर रहकर कर रहा था पढ़ाई

परिजनों के अनुसार सत्यम कुमार पाठक बिगहा गांव में अपने फूफा अनिल यादव के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था. उसका ननिहाल भी इसी गांव में है.

बिजली के खंभे से निकली लोहे की छड़ में था करंट

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगे बिजली के खंभे से निकली लोहे की छड़ में करंट प्रवाहित हो रहा था. अनजाने में सत्यम उसके संपर्क में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया. परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल इलाज के लिए ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही खिजरसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया भेज दिया गया.

बिजली विभाग पर ग्रामीणों ने लगाए आरोप

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Also Read : गया जी के गुरुआ में पुलिस की कार्रवाई, गुप्त सूचना पर दो वांछित आरोपित गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >