Gaya Passport Seva Camp : पासपोर्ट सेवाओं को अधिक सुलभ एवं नागरिक-अनुकूल बनाने के अपने निरंतर प्रयासों के तहत क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा गया जिले में दो स्थानों पर पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर आयोजित किए जाएंगे. पहला शिविर बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति यानी बीटीएमसी कार्यालय परिसर में 21 से 22 सितंबर तक तथा दूसरा शिविर शेरघाटी अनुमंडल कार्यालय परिसर में 23 से 25 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा.
यह पहल विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के प्रमुख जनसंपर्क कार्यक्रम “पासपोर्ट सेवा – पासपोर्ट आपके द्वार” का हिस्सा है. इसका उद्देश्य पासपोर्ट सेवाओं को नागरिकों के और करीब पहुंचाना तथा विकसित भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप सार्वजनिक सेवाओं तक आसान पहुंच को बढ़ावा देना है.
नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
इस मोबाइल वैन शिविर के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को पासपोर्ट आवेदन से जुड़ी प्रक्रियाओं को पूरा करने में काफी सहूलियत मिलेगी.
Also Read : गया जी के खुखड़ी गांव के शैलेन्द्र रूस में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, सीएम सम्राट चौधरी ने दी बधाई
दूर-दराज के क्षेत्रों और आम जनता तक पासपोर्ट सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए प्रशासन और क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की यह एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे लोगों को जिला मुख्यालय या बड़े केंद्रों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे.
