रांची से भभुआ रोड के बीच वन-वे स्पेशल ट्रेन का परिचालन

यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को रांची से भभुआ रोड के लिए एक ट्रिप गाड़ी संख्या 08140 रांची-भभुआ रोड वन-वे स्पेशल ट्रेन चलायी गयी.

गया जी. यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को रांची से भभुआ रोड के लिए एक ट्रिप गाड़ी संख्या 08140 रांची-भभुआ रोड वन-वे स्पेशल ट्रेन चलायी गयी. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने बताया कि यह ट्रेन मंगलवार को रांची से रात 21:50 बजे प्रस्थान करेगी. रास्ते में यह ट्रेन विभिन्न स्टेशनों पर रुकेगी, जिनका समय इस प्रकार है : 23:03 बजे मूरी, बुधवार को 00:30 बजे बोकारो, 01:30 बजे गोमो, 02:15 बजे हजारीबाग रोड, 02:50 बजे कोडरमा, 04:10 बजे गया, 04:50 बजे रफीगंज, 05:18 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 05:40 बजे डेहरी ऑन सोन, 06:00 बजे सासाराम और अंत में सुबह 07:30 बजे भभुआ रोड स्टेशन पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए शयनयान श्रेणी के 14 कोच और साधारण श्रेणी के 2 कोच लगाए गये हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को लाभ मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >