नदी में डूबने से एक की हुई मौत, साथी बाल-बाल बचा

लाडू गांव के समीप से गुजरी लीलाजन नदी में डूब जाने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के मुकरी गांव के बालेश्वर यादव के रूप में की गयी, जबकि कोशिला गांव का दुर्गा चौधरी बाल-बाल बच गया

बाराचट्टी. लाडू गांव के समीप से गुजरी लीलाजन नदी में डूब जाने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के मुकरी गांव के बालेश्वर यादव के रूप में की गयी, जबकि कोशिला गांव का दुर्गा चौधरी बाल-बाल बच गया. जानकारी के अनुसार, दुर्गा और बालेश्वर अपने घर से लाडू गांव में लगने वाले साप्ताहिक हाट में नदी पार करके आ रहे थे. इस दौरान नदी के तेज बहाव में फंस गये. इनमें से दुर्गा तो किसी तरह बचकर निकल गया, लेकिन बालेश्वर उसी में डूब गया. गुरुवार की शाम हुई घटना के बाद पूरी रात उसका शव नदी में ही फंसा रहा. शुक्रवार को एनडीआरएफ की टीम और ग्रामीणों के सहयोग से उसके शव को निकाला गया. इधर घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >