Gaya Ji News: गया जी जिले के आमस थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मलरवाडीह गांव के पास जीटी रोड से शराब लदा एक टोटो जब्त किया.
टोटो से मिली 445 बोतल देसी शराब
पुलिस के अनुसार जब्त टोटो से 300 एमएल की 445 बोतलें बरामद हुई हैं. इन सभी बोतलों पर झारखंड का लेबल लगा हुआ था. बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 133 लीटर बताई गई है.
सड़क किनारे पलटने के बाद हुआ खुलासा
बताया जा रहा है कि शराब लदा टोटो संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क किनारे पलट गया था. हादसे के बाद शराब की बोतलें बाहर बिखर गईं, जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.
औरंगाबाद निवासी चालक गिरफ्तार
मामले में टोटो चला रहे सूरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है. वह औरंगाबाद जिले के पवई गांव का रहने वाला बताया जा रहा है.
पूछताछ के बाद भेजा गया न्यायिक हिरासत में
आमस थाना के एसएचओ धनंजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की गई है. इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई जारी
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. मामले में आगे की जांच की जा रही है.
