सड़क अतिक्रमित कर निर्माण सामग्री रखनेवालों को नोटिस

शेरघाटी-चेरकी मार्ग पर सड़क के किनारे ईंट-कंक्रीट और बालू रखकर अस्थायी रूप से सड़क को अतिक्रमण करने के मामले में एसडीओ मनीष कुमार ने कठार गांव के रहनेवाले विवेक सिंह को नोटिस भेजा है.

शेरघाटी. शेरघाटी-चेरकी मार्ग पर सड़क के किनारे ईंट-कंक्रीट और बालू रखकर अस्थायी रूप से सड़क को अतिक्रमण करने के मामले में एसडीओ मनीष कुमार ने कठार गांव के रहनेवाले विवेक सिंह को नोटिस भेजा है. उन्होंने बताया कि सड़क के किनारे अवैध रूप से घर के निर्माण में उपयोग की जानेवाली सामग्री कठार मोड़ के पास सड़क के किनारे बेतरतीब तरीके से व्यापार करने के लिए रखा गया है जो सरासर गलत है. उन्होंने कहा कि 24 घंटे के अंदर सड़क के किनारे रखे सारे सामान को हटाने का निर्देश दिया गया है. आदेश का अनुपालन नहीं करने पर सामान जब्त कर व्यापारी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी. एसडीओ ने कहा कि अनुमंडल के सभी सीओ को निर्देश दिया गया है कि इस प्रकार सड़क के किनारे रखे बालू, कंक्रीट, ईंट आदि को हटावाएं. उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि इस प्रकार निर्माण सामग्री सड़क के किनारे रखकर आम लोगों के जीवन से खिलवाड़ करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >