गया जी में दवा गोदाम पर फिर छापेमारी, नारकोटिक्स विभाग की देर रात तक कार्रवाई

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में नारकोटिक्स विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम ने एक दवा गोदाम में संयुक्त छापेमारी की. खांजाहांपुर में हुई पिछली कार्रवाई से जुड़ रहे तार, विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार.

गया जी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरारपुर स्थित एक गली में संचालित दवा के गोदाम में गुरुवार की शाम नारकोटिक्स विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की.

कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कोतवाली थानाध्यक्ष ने बताया कि छापेमारी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग द्वारा विस्तृत रिपोर्ट साझा की जाएगी. देर रात तक गोदाम में जांच और छापेमारी की कार्रवाई जारी रही.

खांजाहांपुर में हुई कार्रवाई से जुड़ रहे तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इससे एक दिन पूर्व बुधवार को बुनियादगंज थाना क्षेत्र के खांजाहांपुर स्थित मुखलाल यादव के मकान में किराये पर चल रहे एक दवा गोदाम पर नारकोटिक्स विभाग ने दबिश दी थी.

उस दौरान टीम ने गोदाम को सील करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया था. माना जा रहा है कि उसी मामले की कड़ियों को जोड़ते हुए नारकोटिक्स विभाग और औषधि विभाग की टीम ने गुरुवार शाम मुरारपुर स्थित इस दवा गोदाम में छापेमारी की है.

कार्रवाई पूरी होने के बाद सामने आएगी विस्तृत जानकारी

मामले में सहायक औषधि नियंत्रक ने बताया कि देर रात तक छापेमारी की कार्रवाई जारी रहेगी. जांच और कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को ही इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा सकेगी.

फिलहाल पुलिस और नारकोटिक्स विभाग की पूरी टीम मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है.

Also Read : आरा : 25 जुलाई से चातुर्मास शुरू, योगनिद्रा में जाएंगे भगवान विष्णु; जानें गुरु पूर्णिमा, सावन और सोमवारी की तारीखें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kanchan kr sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >