गया जी: पुलिस की कार्रवाई, गुरुआ से लापता युवती रांची से सकुशल बरामद

Gaya ji News : युवती के पिता ने तीन युवकों के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बरामद किया.

Gaya ji News : गुरुआ थाना क्षेत्र से लापता एक युवती को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए झारखंड की राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया. मामले में दर्ज अपहरण की प्राथमिकी के आधार पर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

पिता ने दर्ज कराई थी अपहरण की प्राथमिकी

जानकारी के अनुसार, गुरुआ थाना कांड संख्या 277/26 के तहत युवती के पिता ने तीन युवकों के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अनुसंधान शुरू किया. विभिन्न स्रोतों से मिली सूचनाओं के आधार पर युवती के संभावित ठिकाने का पता लगाया गया.

रांची के बरियातू से बरामद किया

थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि गुरुआ पुलिस ने रांची के बरियातू थाना पुलिस के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई करते हुए युवती को सकुशल बरामद कर लिया.

नाजमद आरोपियों पर होगी कार्रवाई

एसआई राहुल कुमार ने बताया कि बरामद युवती को न्यायालय में प्रस्तुत कर उसका बयान दर्ज कराने, मेडिकल जांच कराने तथा अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि प्राथमिकी में नामजद आरोपितों की भूमिका की गहन जांच जारी है. जांच के आधार पर संबंधित लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: नालंदा: मालगाड़ी की चपेट में आने से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pramod kumar verma gurua

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >