दूसरे दिन भी दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची मेमू स्पेशल

गया-पटना रेलखंड पर गुरुवार की दोपहर एक बार फिर हादसा होने से बच गया. शुक्र रहा कि ट्रेन के चालक ने दूर से ही स्थिति भांपते हुए ब्रेक लगा दी.

गया. गया-पटना रेलखंड पर गुरुवार की दोपहर एक बार फिर हादसा होने से बच गया. शुक्र रहा कि ट्रेन के चालक ने दूर से ही स्थिति भांपते हुए ब्रेक लगा दी. इस दौरान रेलयात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. बताया जाता है कि गया-पटना रेलखंड स्थित 63/बी समपार फाटक के पास रेलवे ट्रैक में एक ऑटो फंस गया. वहीं गया रेलवे स्टेशन से खुल कर पटना जा रही 03340 गया-पटना मेमू स्पेशल ट्रेन आ रही थी. इसके बाद अचानक ब्रेक लेकर ट्रेन को धीरे-धीरे पास कराया गया. इस दौरान दुर्घटना होने से बाल-बाल बच गया. आसपास के लोगों ने बताया कि जब ट्रेन आगे निकल गयी तो कई लोगों ने मिलकर फंसे ऑटो को निकाल दिया. लोगों ने बताया हालांकि ट्रेन आने के पहले से ही ऑटो फंसा हुआ था और निकालने की कोशिश लोग कर रहे थे. इस बीच ट्रेन गया जंक्शन से खुल चुकी थी. फाटक दोनों ओर से खुला हुआ था. आगे-पीछे कई वाहन इस फंसे ऑटो के कारण जाम में सड़क के दोनों ओर फंसे हुए थे. ट्रेन गुजरने के बाद यात्रियों के साथ-साथ राहगीरों ने राहत की सांस ली. वहीं ऑटो चालक ऑटो लेकर फरार हो गया.आसपास के लोगों ने बताया कि गया-पटना रेलखंड पर इन दिनों रेल पथ मरम्मत का काम चल रहा है. ऐसी लापरवाही कब हादसे में बदल जाये कहा नहीं जा सकता है. गौरतलब है कि बुधवार यानी 22 मई को भी गया-पटना रेलखंड स्थित 63/बी समपार फाटक के पास गया-पटना मेमू ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची गयी थी. आसपास के लोगों ने बताया कि बुधवार की दोपहर इसी स्थान पर एक ऑटो ट्रैक के करीब आ चुका था और फाटक बंद हो गया था. गया जंक्शन से खुलकर पटना जा रही मेमू ट्रेन इसी समपार फाटक के पास फंसे वाहन के काफी करीब से गुजर गयी थी. . वीडियो हुआ वायरल, हॉल्ट बनाने की मांग शुरू वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर से आसपास के लोगों के साथ-साथ पूर्व पार्षद डॉ विनोद कुमार मंडल, अनिल श्रीवास्तव व अन्य लोगों ने प्रेतशिला के पास हॉल्ट बनाने की मांग करने लगे है. लोगों ने बताया कि अगर समय सीमा के अंदर हॉल्ट नहीं बनाया गया तो एक बड़ी दुर्घटना होने की आशंका है. इसलिए रेलवे को गया-पटना रेलखंड स्थित 63/बी समपार फाटक के पास हॉल्ट बनाने पर विचार-विमर्श करना चाहिए. आसपास के लोगों ने कहा कि हॉल्ट का निर्माण नहीं किया गया तो हमलोग एकजुट होकर धरना-प्रदर्शन करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >