गया जी : पावरलूम कारखाने के सूत गोदाम में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

गया जी के पटवा टोली स्थित पावरलूम कारखाने के सूत गोदाम में अचानक आग लग गई, जिससे लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई. संकरी गलियों के कारण दमकल की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच सकीं, जिसके बाद पाइपलाइन बिछाकर आग पर काबू पाया गया. आग के कारणों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं, वहीं कारखाने के पास फायर लाइसेंस न होने की बात भी सामने आई है.

गया जी के मानपुर के पटवा टोली में संचालित पावर लूम कारखाने के सूत गोदाम में अचानक आग लग गई. इस घटना में लाखों रुपए मूल्य की संपति जलकर राख हो गई है इधर आग लगने की सूचना पर अग्नि समन विभाग की टीम पहुंची लेकिन घटना स्थल पर जाने को लेकर गली सक्रीन होने के कारण दमकल नहीं पहुंच सकी.

काफी मशक्कत के बाद पाइपलाइन बिछाकर आग पर पाया काबू

इसके बाद पाइप लाइन बिछाने के बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. यह कारखाना आमोद कुमार का बताया जाता है.

शॉर्ट सर्किट या इंश्योरेंस क्लेम, आग के कारणों पर चर्चा

कुछ लोग इस घटना को विद्युत सॉर्ट सर्किट बता रही हैं तो कुछ लोग बैंक से लिए कर्ज व इन्श्योरेंस क्लेम का लाभ लेने की बातें बताया जा रहा है.

हालांकि आग लगने की जानकारी किसी ने नहीं तो स्थानीय पुलिस को दी और नहीं कोई पत्रकार बंधु को. यह बात किसी भी तरह से स्थानीय लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है.

लाखों का नुकसान, कारखाने के पास नहीं था फायर लाइसेंस

उधर कपड़ा मिल मालिक अमोद का कहना है कि गोदाम में लाखों की संपति जल गई है. अग्नि समन विभाग के अधिकारी ने बताया कि मेरे तरफ से कोई अधिकारिक तौर पर फायर लाइसेंस भी कारखाने के मालिक नहीं ली थी.

स्थानीय पुलिस को नहीं मिली सूचना, जांच के बाद होगी कार्रवाई

इधर बुनियादगंज थाने में पदस्थापित एसआई गुलशन कुमार ने बताया कि कोई घटना की जानकारी नहीं मिली थी. लेकिन आधिकारिक तौर पर जांच करने के बाद ही आगे की करवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उदयशंकर प्रसाद

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >