गया जी : मानपुर में बिजली मेंटेनेंस, 9 सितंबर को 11 से 5 बजे तक इन इलाकों में बंद रहेगी सप्लाई

मानपुर क्षेत्र में पितृ पक्ष मेले को ध्यान में रखते हुए बिजली आपूर्ति मेंटेनेंस किया जा रहा है. बुधवार को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक मानपुर बाजार, सीता कुंड और आसपास के कई कॉलोनियों में बिजली बंद रहेगी. यह कार्य मेला क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है.

Manpur Power Cut : आगामी पितृ पक्ष मेला को देखते हुए मानपुर बाजार व सीता कुंड पर निर्वात बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए 9 सितंबर (बुधवार) को 33 हजार विद्युत में मेंटेनेंस का कार्य किया जायेगा. उससे मानपुर विद्युत सब स्टेशन व उसके अधीनस्थ 11 हजार विद्युत सप्लाई बंद रहेगी.

सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति

साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड मानपुर डिविजन के सहायक विद्युत आपूर्ति के सहायक अभियंता विनोद कुमार चौधरी ने बताया कि मानपुर शहरी व ग्रामीण इलाकों के साथ मानपुर पटवा टोली औद्योगिक इकाई में विद्युत आपूर्ति सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी.

मानपुर बाजार व आसपास की दर्जनों कॉलोनियां रहेंगी प्रभावित

इससे मानपुर बाजार, जनकपुर, राणा नगर, सलेमपुर, लखीबाग, सिद्धार्थ पूरी, शिव पूरी कॉलोनियों के साथ सिकहर एवं मस्तलीपुर में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी. इस दौरान मानपुर विद्युत सब स्टेशन के साथ अन्य जगहों पर मेंटेनेंस का कार्य किया जायेगा.

Also Read : गया जी : मां-भाई के साथ ट्रेन में सफर कर रहा था जेएपी जवान, अचानक हुआ लापता; कुछ घंटे बाद ट्रैक किनारे मिला शव

सीताकुंड व मेला क्षेत्र में निर्बाध आपूर्ति की तैयारी

पितृपक्ष मेले के दौरान मेला क्षेत्र और सीताकुंड में श्रद्धालुओं के लिए निर्बाध बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह मेंटेनेंस किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उदयशंकर प्रसाद

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >