ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

मानपुर. गया-धनबाद मुख्य रेल मार्ग पर शहीद ईश्वर चौधरी हॉल्ट के समीप सोमवार की अहले सुबह लगभग 3:00 बजे ट्रेन हादसे में एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. इस हादसे में अन्य कुछ लोग के जख्मी होने की जानकारी मिल रही है. मृतक युवक की पहचान डेल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुरखुरा मुहल्ले के रहनेवाले मोनू कुमार के रूप में की गयी है. इधर, रेल हादसे में मौत की जानकारी पाते ही मानपुर पोस्ट आरपीएफ जवान घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया. पुलिस के अनुसार, अन्य जख्मी की पहचान नहीं हो सकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >