केन बियर के साथ महिला व पुरुष गिरफ्तार

आरपीएफ की टीम ने बुधवार को गया-कोडरमा रेलखंड स्थित अलग-अलग जगहों से केन बियर व विदेशी शराब के साथ महिला व पुरुष को गिरफ्तार किया गया है.

गया जी. आरपीएफ की टीम ने बुधवार को गया-कोडरमा रेलखंड स्थित अलग-अलग जगहों से केन बियर व विदेशी शराब के साथ महिला व पुरुष को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार शराब धंधेबाजों की पहचान नवादा जिले के बुधेरा गांव निवासी सुजीत कुमार व मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के खिरियावां की रहनेवाली अनीता देवी के रूप में की गयी है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि कोडरमा-गया रेलखंड पर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान रेलवे लाइन के किनारे से एक पुरुष व एक महिला को जाते हुए देखा गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया. गिरफ्तार सुजीत के पास से 28 पीस केन बियर बरामद किया गया है. वहीं अनिता के पास से 72 पीस केन बियर बरामद किया गया है. गिरफ्तार महिला व पुरुष के खिलाफ रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >