संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की होगी तैनाती

बकरीद के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ मनीष कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.

शेरघाटी. बकरीद के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ मनीष कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. उन्होंने सभी से सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की और खुले में कुर्बानी न करने तथा अवशेष नाली में न बहाने की सलाह दी. संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. एएसपी शैलेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से बचने की चेतावनी दी और किसी भी शांति भंग की आशंका पर प्रशासन को तुरंत सूचित करने को कहा. बैठक में बीडीओ स्नेहिल आनंद, सीओ उषा कुमारी, थानाध्यक्ष अजीत कुमार, वसीम अकरम मोहम्मद आलम मोहम्मद फैसल आदि लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Roshan kumar

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >