मगध के तीरंदाजों ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जीते नौ गोल्ड सहित 21 पदक

भागलपुर में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में साधा निशाना

भागलपुर में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में साधा निशानाअंडर 14, 17 व 19 वर्ग में प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

संवाददाता, गया जीबिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तीरंदाजी प्रशिक्षक जय प्रकाश ने बताया कि मगध प्रमंडल के तीरंदाजों ने राज्यस्तरीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है. भागलपुर में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में नौ गोल्ड सहित 21 पदक जीते. बालक बालिका वर्ग के तीरंदाजों ने विभिन्न वर्ग की स्पर्धा में नौ गोल्ड, छह सिल्वर व छह कांस्य पदक सहित कुल 21 पदक अपने नाम कर मगध प्रमंडल का नाम रोशन किया. तीरंदाजी कोंच जयप्रकाश ने बताया कि आठ से 10 नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रमंडलों से डेढ सौ से अधिक तीरंदाज शामिल हुए थे. जहां मगध प्रमंडल के तीरंदाजों ने अपने लक्ष्य पर निशाना साधते हुए 21 पदक अपने नाम किया.

तीन वर्गों में हुई प्रतियोगिता

अंडर 14, 17 व 19 में बालक बालिका दोनों ने प्रतियोगिता में भाग लिया. इस दौरान अंडर 14 रिकर्व राउंड बालक वर्ग में नमन प्रभाकर स्वर्ण पदक व आर्यन कुमार रजत पदक हासिल किया. वहीं बालिका वर्ग में आराध्या भारती स्वर्ण पदक, हर्षिका रानी रजत पदक व दिया कुमारी कांस्य पदक प्राप्त की. अंडर 14 इंडियन राउंड बालक वर्ग में करण कुमार स्वर्ण पदक व आदर्श कुमार रजत पदक हासिल किया. वहीं, बालिका वर्ग में सलोनी कुमारी स्वर्ण पदक व छोटी कुमारी कांस्य पदक अपने नाम की. अंडर-14 कंपाउंड राउंड में यश राज रजत पदक, अंडर-17 इंडियन राउंड बालक वर्ग में सतीश कुमार स्वर्ण पदक, अंडर-17 कंपाउंड राउंड में आदर्श राज स्वर्ण पदक व लक्ष्य कुमार कस्य पदक, अंडर-19 इंडियन राउंड बालिका वर्ग में माही कुमारी स्वर्ण पदक व मानसी वर्मा रजत पदक, अंडर-19 रिकर्व राउंड में बंटी कुमार रजत पदक प्राप्त किया. तीरंदाजों की सफलता पर जिला खेल पदाधिकारी, मगध आरर्ची फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ रतन कुमार, कोषाध्यक्ष अंजय कुमार सिंह, अखिलेश कुमार, राकेश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, अनामिका भारती सहित अन्य लोगों ने खिलाड़ी व उसके कोंच को बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: HARIBANSH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >