गया जी : 80 साल बाद भी लुटीटांड़ गांव को सड़क का इंतजार, 350 घरों के लोगों का आवागमन मुश्किल

गया जी के इमामगंज प्रखंड के लुटीटांड़ गांव में सड़क न होने से 350 घरों की आबादी नारकीय जीवन जी रही है. वन विभाग से एनओसी न मिलने के कारण छह किलोमीटर सड़क का निर्माण रुका हुआ है. बरसात में स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

Lutitand Road Problem Gaya (निर्भय पांडेय) : गया जी के इमामगंज प्रखंड के मल्हारी पंचायत अंतर्गत लुटीटांड़ गांव में सड़क नहीं होने से करीब 350 घरों की आबादी को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बरसात के दिनों में गांव पहुंचना भी काफी मुश्किल हो जाता है, जिससे ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं.

सड़क निर्माण में वन विभाग की एनओसी की बाधा

ग्रामीण श्रीमोहन यादव, हरि यादव, केदार सिंह भोक्ता, लालू सिंह भोक्ता, कारू सिंह भोक्ता, गणेश सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि खड़ाऊ से लुटीटांड़ गांव तक करीब छह किलोमीटर सड़क निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन वन विभाग से एनओसी नहीं मिलने के कारण सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है.

गर्भवती महिलाओं और बच्चों को उठानी पड़ती है परेशानी

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क नहीं होने के कारण सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने में होती है और बरसात के दिनों में स्थिति और भी अधिक गंभीर हो जाती है. इसके अलावा बच्चों को स्कूल आने-जाने में भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

Also Read : गया जी : रक्षाबंधन को लेकर रविवार को भी खुला रहेगा डाकघर, राखी की बुकिंग और डिलीवरी की मिलेगी सुविधा

बिजली और पानी की भी समुचित व्यवस्था नहीं

सड़क की समस्या के साथ-साथ ग्रामीणों ने यह भी बताया कि उनके गांव में बिजली और पानी की भी समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे उनकी परेशानियां और अधिक बढ़ गई हैं.

लूटीटांड गांव जाने की सड़क | Prabhat Khabar Network

प्रशासन और विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जिला प्रशासन से अपील की है कि सड़क निर्माण में आ रही वन विभाग की बाधा को जल्द दूर किया जाए और निर्माण कार्य शुरू कराया जाए ताकि उन्हें राहत मिल सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >