गया जी शहर में अवैध लॉटरी चलाने वाले गिरोह से जुड़े दो अपराधियों को कोतवाली थाने की पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है.
कोतवाली थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि सब्जी मंडी शिव मंदिर के पास अवैध रूप से लॉटरी चलाने वाले गिरोह के विरुद्ध छापेमारी की गई थी. पुलिस टीम को देखकर कई लोग मौके से भाग निकले, लेकिन दो युवक पुलिस की पकड़ में आ गए.
लॉटरी बोर्ड, मोबाइल और नकदी बरामद
गिरफ्तार युवकों के पास से अवैध लॉटरी संचालन में इस्तेमाल किए जाने वाले 11 बोर्ड, दो मोबाइल फोन, चार रसीद, 600 रुपये नकद और तीन डायरी बरामद की गई है.
गिरफ्तार आरोपियों की हुई पहचान
कोतवाली थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवकों की पहचान सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नागमतिया रोड मारूफगंज मोहल्ले के रहने वाले मोहम्मद दिलशाद उर्फ नन्हे तथा कोतवाली थाना क्षेत्र के कठोकत्तल गली निवासी मोहम्मद मकान के रूप में हुई है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि दरोगा के बयान पर दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है.
