नगवां बाजार में ट्रांसफॉर्मर मरम्मत के दौरान करेंट लगने से लाइनमैन घायल

नगवां बाजार में ट्रांसफार्मर की मरम्मत के दौरान एक बिजली विभाग के लाइनमैन को करंट लग गया. घटना के बाद ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया. बिजली विभाग के जेई ने घटना के कारण पर प्रकाश डाला.

इमामगंज थाना क्षेत्र के नगवां बाजार में शुक्रवार को ट्रांसफार्मर की मरम्मत के दौरान करेंट लगने से बिजली विभाग के लाइनमैन राकेश कुमार घायल हो गये. घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल रानीगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया.

जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में बिजली विभाग के जेई सचिन कुमार ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत के दौरान राकेश कुमार को करेंट लग गया है. उन्होंने आशंका जतायी कि संभवत रिटर्न सप्लाई आने के कारण लाइनमैन करेंट की चपेट में आ गये.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >