गया जी : काम पर जाने से इनकार किया तो व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई, कान-नाक से बहने लगा खून

गया जी के शेरघाटी में काम पर जाने से मना करने पर एक मजदूर की तीन लोगों ने जमकर पिटाई कर दी. इस मारपीट में मजदूर के कान और नाक से खून बहने लगा. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

गया जी जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र में काम पर जाने से इनकार करना एक मजदूर को महंगा पड़ गया. आरोप है कि तीन लोगों ने उसके घर पहुंचकर गाली-गलौज की और विरोध करने पर बेरहमी से मारपीट कर दी. घायल मजदूर का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया है. मामले में पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है.

घर पहुंचकर काम पर चलने का बनाया दबाव

पीड़ित सुरेश मांझी, निवासी टेकरी पर गांव ने शेरघाटी थाना में लिखित आवेदन देकर छोटकी चेरकी गांव के तीन लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है. आवेदन में कहा गया है कि तीनों आरोपी उसके घर पहुंचे और काम पर चलने के लिए दबाव बनाने लगे.

काम से मना किया तो शुरू कर दी मारपीट

सुरेश मांझी का आरोप है कि जब उन्होंने उस दिन काम पर जाने से इनकार किया, तो आरोपी भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे. विरोध करने पर तीनों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उनके कान और नाक से खून निकलने लगा.

घायल मजदूर का अस्पताल में कराया गया इलाज

मारपीट की घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल मजदूर को अनुमंडलीय अस्पताल, शेरघाटी पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया. घटना के बाद पीड़ित ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस ने शुरू की जांच

शेरघाटी थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जिम्मेदारी सब-इंस्पेक्टर अशोक कुमार को सौंपी गई है. आवेदन की जांच के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : चतरा गार्ड हत्याकांड : JDU विधायक के बेटे रॉकी यादव और सरकारी गार्ड हिरासत में, मां के सरकारी बॉडीगार्ड को लेकर घूमने का आरोप


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >