Community Election : गया शहर के बाईपास दंडीबाग स्थित प्रजापति भवन में बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति माड़नपुर का सम्मेलन सह चुनाव कार्यक्रम संपन्न हुआ. रविवार को मतदान के बाद सोमवार को चुनाव परिणाम की घोषणा की गयी. चुनाव आयुक्त मोहन प्रसाद की देखरेख में चुनाव हुआ. अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन प्रत्याशी मैदान में थे. घोषित परिणाम में अध्यक्ष पद पर उदय प्रजापति, सचिव पद पर विकास कुमार और कोषाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार निर्वाचित हुए,
चुनाव में महिलाओं की निभायी सक्रिया भागीदारी
चुनाव में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी खास रही. डॉ (प्रो) सूरज देव चंद्रपाल ने कहा कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी समाज में जागरूकता और सशक्तिकरण का संकेत है. सम्मेलन में समाज की विभिन्न समस्याओं और मांगों को भी प्रमुखता से उठाया गया. बिहार में माटी कला बोर्ड के गठन, गरीब कुम्हार परिवारों को आधुनिक चाक उपलब्ध कराने और कम ब्याज पर ऋण देने की मांग सरकार से की गयी.
मांगों को लेकर किया जायेगा धरना-प्रदर्शन
मांगों पर ठोस पहल नहीं हुई तो संगठन बैठक, धरना और प्रदर्शन के माध्यम से आवाज बुलंद करेगी. इस मौके पर विनोद पंडित, कैलाश प्रजापति, नागेश्वर प्रजापति, द्वारिका प्रजापति, सुनील कुमार, मोहन प्रसाद, मीना प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति, इंदू प्रजापति, रेणु रानी, आरती कुमारी सहित कई उपस्थित थे.
