गुरुआ के उच्च माध्यमिक विद्यालय कोलौना में बाल संसद चुनाव संपन्न

गुरुआ के उच्च माध्यमिक विद्यालय कोलौना में बाल संसद चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। छात्रों ने उत्साह के साथ मतदान कर अपने प्रतिनिधि चुने।

गुरुआ के उच्च माध्यमिक विद्यालय कोलौना में बाल संसद चुनाव लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक मतदान कर विभिन्न पदों के लिए अपने प्रतिनिधियों का चयन किया गया. चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं अनुशासन के साथ संपन्न करायी गयी.

विद्यालय के प्रधानाचार्य बिनोद कुमार ने कहा कि बाल संसद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है. उन्होंने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए विद्यालय के विकास एवं छात्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं.

चुनाव प्रभारी निरंजन कुमार निशांत ने बताया कि चुनाव का आयोजन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण ढंग से कराया गया. मतदान एवं मतगणना की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष रही. विद्यालय परिवार ने चुनाव में सहयोग करने वाले सभी शिक्षकगण, कर्मियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >