गया जी : मध्य विद्यालय मकसूदपुर के एचएम राजेंद्र प्रसाद को भावभीनी विदाई, शिक्षा क्षेत्र में योगदान को किया गया सम्मानित

खिजरसराय के मध्य विद्यालय मकसूदपुर में प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित, शिक्षा क्षेत्र में योगदान की सराहना की गई।

गया जी के खिजरसराय प्रखंड के मध्य विद्यालय मकसूदपुर में प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि मकसूदपुर राज के वर्तमान राजा अजय सिंह, भारतीय राजस्व सेवा के सेवानिवृत्त पदाधिकारी एवं रानी नलिनी सिंह ने उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना की.

कार्यक्रम का संचालन और अध्यक्षता

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के पूर्व शिक्षक एवं वर्तमान में नगर निगम गया में प्रधान शिक्षक अभिषेक कुमार वैद्य ने किया. उन्होंने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, बल्कि जीवनभर समाज में ज्ञान का प्रकाश फैलाता रहता है.

समारोह की अध्यक्षता जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मकसूदपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह ने की.

नया प्रभार और गणमान्य लोगों की उपस्थिति

इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद के सेवानिवृत्त होने के बाद विद्यालय का प्रभार सुनील प्रसाद को सौंपा गया. समारोह में अवधेश कुमार सिंह, अनुरागिनी रानी, गोरेलाल सहित कई शिक्षक, गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे.

Also Read : डीडीयू रेल मंडल में ट्रैफिक विभाग के 44 रेलकर्मियों का तबादला, गया जंक्शन के कई अधिकारी भी बदले


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh ranjan khijarsaray

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >