प्राणप्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी कलशयात्रा

प्रखंड अंतर्गत झिकटिया पंचायत के टनकवार गांव में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गयी.

इमामगंज. प्रखंड अंतर्गत झिकटिया पंचायत के टनकवार गांव में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गयी. वहीं, कलशयात्रा के साथ ही साथ 24 घंटे का अखंड पाठ का शुभारंभ किया गया. कलशयात्रा मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ निकली जो नगर भ्रमण करते हुए इमामगंज-डुमरिया मुख्य मार्ग होते दो नदियों का संगम स्थल कालीदह सुरहर नदी में जलभरी किया गया. यज्ञाचार्य भूषण पाण्डेय के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं ने अपने कलश में जल लिया. वहीं इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्री राम, जय हनुमान की जयघोष करते हुए पुन: यज्ञशाला में प्रवेश किया. मुख्य यजमान मुकुल सिंह सह पत्नी सहित 108 कलश के साथ भक्तगण ने पूजा-अर्चना की एवं कलश यात्रा में शामिल हुए. इस मौके कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >