सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक खुली रहेंगी जेवर की दुकानें

सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक खुली रहेंगी जेवर की दुकानें

गया : बुलियन एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा ने कहा है कि 30 जून तक जेवर की दुकानें सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक खुली रहेंगी. श्री वर्मा ने बताया कि डीएम ने एक जून से सभी प्रकार के व्यवसायियों को सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति दी है.

चूंकि, सोना-चांदी का व्यापार सामान्य रूप से सुबह 10 बजे से रात नौ बजे तक किया जाता रहा है. लेकिन, कोरोना संक्रमण और असामाजिक तत्वों द्वारा अापराधिक घटनाओं से बचना है. इस कारण बुलियन एसोसिएशन ने यह निर्णय लिया है कि सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक जेवर दुकानें खुलेगी. यह 30 जून तक लागू रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >