जदयू प्रतिनिधिमंडल ने मगध मेडिकल का किया निरीक्षण

प्राचार्य व उपाधीक्षक से ली जानकारी, बेड क्षमता बढ़ाने का दिया आश्वासन

प्राचार्य व उपाधीक्षक से ली जानकारी, बेड क्षमता बढ़ाने का दिया आश्वासन लू वार्ड से लेकर आइसीयू तक व्यवस्थाओं की समीक्षा की, स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर उठेगा विस्तार का मुद्दा वरीय संवाददाता, गया जी जदयू के जिम्मे स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी के नेता अस्पतालों की व्यवस्था सुधारने को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं. इसी क्रम में सोमवार को जदयू का एक प्रतिनिधिमंडल अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा और मौजूदा व्यवस्थाओं की जानकारी ली. शिष्टमंडल का नेतृत्व जदयू जिलाध्यक्ष इंजीनियर अजय कुशवाहा कर रहे थे. प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया. जिला प्रवक्ता अवध बिहारी पटेल ने बताया कि गर्मी को देखते हुए लू वार्ड, इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य वार्डों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया गया. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ प्रवीण कुमार अग्रवाल और प्रबंधक संतोष कुमार सिन्हा ने शिष्टमंडल को अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी दी. इस निरीक्षण के दौरान बताया गया कि इमरजेंसी वार्ड में 50 बेड तथा आइसीयू में 20 बेड की सुविधा उपलब्ध है. अस्पताल पर बढ़ते लोड को देखते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर इमरजेंसी वार्ड में 200 बेड और आइसीयू में 50 बेड बढ़ाने का आग्रह किया जायेगा. इसके बाद शिष्टमंडल ने प्राचार्या लता शुक्ला द्विवेदी से मुलाकात कर पोस्टमार्टम व्यवस्था एवं छात्रावास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया. बैठक में नया छात्रावास निर्माण, सीवरेज सिस्टम लागू करना, सड़क निर्माण और विभागीय लैब स्थापना जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई. अस्पताल प्रशासन ने शिष्टमंडल को विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं से अवगत कराया. इस पर जदयू नेताओं ने सरकार से भरपूर सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया. निरीक्षण में पूर्व जिलाध्यक्ष एलेग्जेंडर खान, पार्टी नेता अरुण राव, शंकर चौधरी, बबन चंद्रवंशी, राकेश पांडे, कैलाश पासवान, प्रभात राउत, अरविंद वर्मा, शहजाद शाह, गौतम पटेल, उपेंद्र कुशवाहा, शिवशंकर दास सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >