Gaya News : बोधगया में दो नर्सिंग होम की हुई जांच

हाइकोर्ट के आदेश व सरकार के निर्देश पर की गयी जांच-पड़ताल

बोधगया. बोधगया में गुरुवार को दो नर्सिंग होम की जांच बोधगया के सीओ महेश कुमार व सीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार ने निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने बकरौर गांव स्थित सुजाता हॉस्पिटल नामक नर्सिंग होम व बोधगया बाजार स्थित बुद्धा नर्सिंग होम की जांच की. सुजाता हाॅस्पिटल में जांच-पड़ताल के बाद चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि हाइकोर्ट के आदेश व सरकार के निर्देश पर नर्सिंग होम की जांच की जा रही है. इसमें विभिन्न बिंदुओं पर दिये गये फॉर्मेट के आधार पर जांच-पड़ताल कर प्रतिवेदन सौंपा जायेगा. इसके तहत नर्सिंग होक का रजिस्ट्रेशन, उपचार करने वाले चिकित्सक, अस्पताल में उपलब्ध बेड सहित अन्य बिंदुओं की जांच की गयी है. पदाधिकारियों ने इसके बाद बुद्धा नर्सिंग होम की भी जांच की है. वैसे, सूत्रों से जानकारी मिली है कि कुछ बिंदुओं पर नियम के विरुद्ध गड़बड़ी की संभावना बन रही है. उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों बकरौर स्थित सुजाता हॉस्पिटल में प्रसव के लिए आयी एक महिला की मौत हो गयी थी व उसके बाद नर्सिंग होम की जांच-पड़ताल की गति को बढ़ाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Panchdev kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >