कोलकाता-गया-दिल्ली रूट पर इंडिगो ने हफ्ते में दो दिन रोकी उड़ानें, गया एयरपोर्ट पर सीमित रहेगा कामकाज

Gaya Ji Airport News : गया एयरपोर्ट पर सितंबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार इंडिगो की विमान सेवा बंद रहेगी. इसके कारण एटीसी, इमीग्रेशन, लगेज स्कैनिंग और फायर टेंडर सहित ऑपरेशनल कामकाज भी बंद रहेंगे.

Gaya Ji Airport News : गया जी एयरपोर्ट के रास्ते आवाजाही कर रहे इंडिगो के यात्री विमानों की प्रत्येक शुक्रवार व सोमवार को आवाजाही बंद होने के कारण एयरपोर्ट पर ऑपरेशनल कामकाज भी पूरी तरह बंद रहेंगे. इसके तहत एयरपोर्ट के एटीसी (ATC), इमीग्रेशन, लगेज स्कैनर जांच सहित फायर टेंडर भी इस दौरान काम पर नहीं रहेंगे और एयरपोर्ट पर सिर्फ सामान्य कार्यालयी कामकाज ही किया जाएगा.

हालांकि, एयरपोर्ट परिसर में सीआइएसएफ (CISF) के सुरक्षाकर्मी और प्रशासनिक कार्यालय में कामकाज करने वाले पदाधिकारी व कर्मचारी अपने निर्धारित समय पर मौजूद रहेंगे.

सितंबर तक दो दिन उड़ानें बंद

इस संबंध में गया जी एयरपोर्ट के डायरेक्टर अवधेश कुमार ने बताया कि विमान सेवा बंद रहने वाले दिनों के लिए एटीसी और फायर टेंडर के कर्मियों को छुट्टी दे दी गयी है. उन्होंने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि कोलकाता-गया-दिल्ली और दिल्ली-गया-कोलकाता रूट के लिए आवाजाही कर रहे इंडिगो के विमानों की सेवा सितंबर महीने तक प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को पूरी तरह बंद कर दी गई है.

Gaya Ji News : दो दिनों के लिए कामकाज बंद

इस कारण एयरपोर्ट पर एटीसी सहित अन्य सभी प्रकार के ऑपरेशनल्स कामकाज भी बंद रखे जायेंगे. इसी वजह से एटीसी व फायर कर्मियों को इन दो दिनों के लिए छुट्टी दी गयी है.

Also Read : गया जी : सांप काटने के बाद महिला की गई जान, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kalendra pratap singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >