Gaya News : मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान इमामगंज को मिलेगी बड़ी सौगात : मांझी

Gaya News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान अगले माह इमामगंज प्रखंड में कार्यक्रम प्रस्तावित है. इसी कड़ी में इमामगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात करते हुए इमामगंज में उच्च शिक्षा के लिए अपनी बात रखी है.

इमामगंज. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान अगले माह इमामगंज प्रखंड में कार्यक्रम प्रस्तावित है. इसी कड़ी में इमामगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात करते हुए इमामगंज में उच्च शिक्षा के लिए अपनी बात रखी है. केंद्रीय मंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा है कि ””मैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से मिलने गया था, बातें तो वहां कई मुद्दों पर हुईं पर गया के इमामगंज के लिए एक खुशखबरी है. आगामी 13 फरवरी को मुख्यमंत्री जी का गया के इमामगंज प्रखंड क्षेत्र में प्रगति यात्रा के दौरान उच्च शिक्षा को लेकर बहुत बड़ी खबर मिलने वाली है, हमने चुनाव प्रचार के दौरान इमामगंज में उच्च शिक्षा को लेकर जो वादा किया था. उसे पूरा करने का समय आ गया है.””

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >