इमामगंज डीएसपी ने मैगरा थाने में कराया गुंडा परेड

डीएसपी कमलेश कुमार के नेतृत्व में मैगरा थानाध्यक्ष ने बुधवार को गुंडा परेड कराया.

डुमरिया. थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने को लेकर इमामगंज पुलिस अनुमंडल के डीएसपी कमलेश कुमार ने बुधवार को गुंडा परेड कराया. इस दौरान डीएसपी श्री कुमार ने क्षेत्र के अपराधियों को सख्त निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी अवैध या हिंसक गतिविधि में शामिल न हों. परेड के दौरान उन्होंने अपराधियों को चेतावनी दी कि यदि किसी ने कानून की अवहेलना की या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. थानाध्यक्ष धमेन्द्र कुमार ने क्षेत्र के अपराधियों को शांति बनाये रखने, कानून का पालन करने और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने की सख्त हिदायत दी है. उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर इलाके में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है, किसी भी प्रकार से कानून का उल्लंघन करने वालों पर तत्क्षण कार्रवाई की जायेगी. इस आयोजन में क्षेत्र के कई अपराधी शामिल हुए, जिन्हें पुलिस ने विधिसम्मत तरीके से चेतावनी दी ताकि चुनाव के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >