बेलागंज. बेलागंज प्रखंड क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण इलाकों में होली पर्व आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया गया. विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने मिल-जुलकर होली मनायी और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर प्रेम और अपनत्व का इजहार किया. होलिका दहन के साथ शुरू हुए इस महापर्व में बड़ी संख्या में परदेस में रहने वाले लोग अपने अपने घर पहुंच परिजनों के साथ होली पर्व को मनाया. इस बार होलिका दहन के एक दिन बाद होली पर्व मनाया गया. होली के दिन सुबह में लोग कादो मिट्टी के साथ पर्व का शुभारंभ किया. दोपहर से रंग गुलाल की बौछारें होने लगी. वहीं, शाम में लोग ढोल मंजीरा के साथ होली का आनंद लिया. सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और होली का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ.इस संबंध में थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से होली पर्व मनाया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
