दोमुहान के पास बीच सड़क पर गिरी होर्डिंग, बचीं कई गाड़ियां

शुक्रवार की सुबह बारिश के साथ चली तेज हवा के कारण दोमुहान के पास सड़क पर लगी होर्डिंग अचानक बीच सड़क पर गिर गयी.

बोधगया. शुक्रवार की सुबह बारिश के साथ चली तेज हवा के कारण दोमुहान के पास सड़क पर लगी होर्डिंग अचानक बीच सड़क पर गिर गयी. उस वक्त गाड़ियों की आवाजाही भी जारी थी व बाइक सवार भी इस सड़क से गुजर रहे थे. दोमुहान से बोधगया की सड़क पर होर्डिंग गिरने के बाद आसपास के दुकानदारों व बारिश से बचने के लिए छुपे राहगीरों में दहशत फैल गयी. संयोग ठीक रहा कि होर्डिंग गिरने के दौरान पास में कोई गाड़ी नहीं थी, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी. इस संबंध में लोगों ने कहा कि नगर पर्षद को इसकी जांच-पड़ताल कर लेनी चाहिए कि बोधगया में सड़कों के किनारे लगे होर्डिंग व पेड़ों की टहनियों की छंटाई करा लें ताकि बोधगया के पर्यटन सीजन में यहां आने वाले विभिन्न देशों के श्रद्धालुओं के साथ कोई दुर्घटना न घटे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kalendra pratap singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >