हजारीबाग भाजपा महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष ने किया दौरा

हजारीबाग महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष मनोरमा राणा ने महामंत्री सत्यभामा और गया जिला भाजपा उपाध्यक्ष करुणा कुमारी के साथ गुरुआ प्रखंड के सेसारी, बरमा, गुरुआ, मिरचक और अमीरगंज गांव का दौरा किया.

गुरुआ. हजारीबाग भाजपा महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष मनोरमा राणा ने महामंत्री सत्यभामा और गया जिला भाजपा उपाध्यक्ष करुणा कुमारी के साथ गुरुआ प्रखंड के सेसारी, बरमा, गुरुआ, मिरचक और अमीरगंज गांव का दौरा किया. दौरे के दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी और महिलाओं को संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और महिला सशक्तीकरण पर भी जोर दिया. इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मंटू शर्मा, मिथिलेश पांडे, सविता देवी, पुष्पा कुमारी, कुसुम कुमारी समेत कई महिलाएं उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >