गया जी : गुरुआ में तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर बनेगा दुर्गापूजा पंडाल, भूमि पूजन संपन्न

गया जी के गुरुआ बाजार में मां भवानी स्थान पर दुर्गापूजा के लिए तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर भव्य पंडाल का निर्माण शुरू हो गया है. शनिवार को भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिससे स्थानीय लोगों में भारी उत्साह है.

Gaya Durga Puja Pandal : गया जी के गुरुआ बाजार स्थित मां भवानी स्थान में दुर्गापूजा के पंडाल निर्माण को लेकर शनिवार को भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसको लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया. मुख्य अतिथि के रूप में अतिपिछड़ा आयोग के सदस्य अमित कुमार दांगी व विक्की सोनी ने नारियल फोड़कर पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया.

भव्य पंडाल का निर्माण

इस मौके पर अतिपिछड़ा आयोग के सदस्य अमित कुमार दांगी ने कहा कि इस वर्ष मां भवानी स्थान पर आकर्षक एवं भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. पंडाल को तिरुपति बालाजी मंदिर के तर्ज पर तैयार किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं एवं आम लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा.

भक्तिमय वातावरण

उन्होंने कहा कि पंडाल निर्माण से धार्मिक वातावरण और भी भक्तिमय होगा. भूमि पूजन के दौरान श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने मां भवानी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की.

उत्साह और आयोजन

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया और सभी ने मिलकर इस धार्मिक आयोजन की सफलता की कामना की.

मौजूद रहे गणमान्य लोग

इस कार्यक्रम में बबलू कुमार दांगी, रौशन कुमार, विक्की सोनी, शंकर प्रसाद, संजय चौधरी, मोनू साव, रवि कुमार, केश्वर साव, उपेंद्र साव, अवध प्रसाद, अखिलेश सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ प्रमोद कुमार वर्मा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >