गुरारू रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर धंस रही पुलिया, लोगों में डर का माहौल

Gaya News: गुरारू रेलवे स्टेशन जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित पुलिया का हिस्सा लगातार धंस रहा है. सड़क पर बड़ा गड्ढा बन जाने और सरिए निकल आने से हादसे की आशंका बढ़ गई है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल मरम्मत और सुरक्षा उपाय करने की मांग की है.

Gaya News (गुरारू से सुमित कुमार की रिपोर्ट):
गुरारू रेलवे स्टेशन तक पहुंचने वाले मुख्य सड़क पर स्थित पुलिया का हिस्सा लगातार धंसता जा रहा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों की चिंता बढ़ गई है. पुलिया की सड़क के बीचों-बीच बड़ा गड्ढा बन गया है और लोहे के सरिए बाहर निकल आए हैं.

रेलवे स्टेशन तक पहुंचने का प्रमुख रास्ता

यह सड़क गुरारू रेलवे स्टेशन तक पहुंचने का प्रमुख रास्ता है, जहां से प्रतिदिन सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं. इसके बावजूद संबंधित विभाग और प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है.

दुर्घटनाएं होते-होते बची

स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ समय पहले पुलिया में केवल मामूली दरार दिखाई दे रही थी, लेकिन समय के साथ स्थिति गंभीर होती गई. अब पुलिया का एक हिस्सा काफी धंस चुका है. कई बार वाहन गड्ढे में फंस चुके हैं और दुर्घटनाएं होते-होते बची हैं. लोगों का कहना है कि वाहनों के गुजरने पर पुलिया में कंपन महसूस होता है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है.

सड़क की जर्जर पुलिया की अनदेखी का आरोप

लोगों ने बताया कि एक ओर गुरारू रेलवे स्टेशन का विकास अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया जा रहा है, वहीं गुरारू रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क की जर्जर पुलिया की अनदेखी की जा रही है.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराने, चेतावनी बोर्ड लगाने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके.

Also Read: राष्ट्रीय लोक मोर्चा को गया में मिला नया नेतृत्व, बंटी कुशवाह बने जिला अध्यक्ष

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >