गया जी : गुरारू बाजार की सड़कों पर 10 फीट तक अतिक्रमण, आए दिन लग रहा जाम; सीओ बोले- होगी कार्रवाई

गया जी के गुरारू बाजार में अतिक्रमण के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित है. सड़क पर अवैध कब्जे से जाम की स्थिति बन रही है, जिससे राहगीरों और दुकानदारों के बीच विवाद हो रहे हैं. प्रशासन ने कार्रवाई की चेतावनी दी है.

गया जी के गुरारू बाजार में बढ़ते अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा सामान रखने और वाहनों के बेतरतीब खड़े होने से आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है.

गुरारू चौक पर जाम में फंसे लोग और वाहन.

इसको लेकर राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों के बीच कहासुनी व झड़प की घटनाएं भी सामने आ रही हैं. इससे बाजार की रौनक भी प्रभावित हो रही है. गुरारू सब्जी मार्केट, गुरारू चौक, परैया रोड, मथुरापुर रोड, स्टेशन रोड और बगडीहा मार्ग पर अतिक्रमण की समस्या अधिक है.

दुकानदारों और चालकों के आरोप

दुकानदारों का आरोप है कि सड़क पर ऑटो रिक्शा और बड़े वाहनों के खड़े होने से जाम लगता है. वहीं ऑटो चालकों का कहना है कि कई दुकानदार अपनी दुकानों के आगे करीब दस फीट तक सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण कर लेते हैं, जिससे आवागमन में परेशानी होती है.

सड़क तक पसरा दुकानदारों का सामान.

सामाजिक कार्यकर्ता की राय

सामाजिक कार्यकर्ता रविंद्र कुमार उर्फ गुरुजी ने कहा कि बाजार में अतिक्रमण की समस्या के लिए काफी हद तक स्थानीय दुकानदार जिम्मेदार हैं. खासकर सब्जी मार्केट, गुरारू चौक और रफीगंज रोड की ओर अतिक्रमण अधिक है, जिससे राहगीरों और दुकानदारों के बीच विवाद की स्थिति बन रही है.

प्रशासनिक चेतावनी

सीओ तरुण कुमार रंजन ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों की खैर नहीं है. नापी कराकर सड़क को अतिक्रमणमुक्त कराया जाएगा.

कानूनी कार्रवाई

अतिक्रमण चिन्हित कर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी, जिससे बाजार में सुचारू रूप से यातायात बहाल हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुमित कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >