गया जी : गुरारू में बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, 300 उपभोक्ताओं के लिए 200 केवी ट्रांसफॉर्मर की मांग

Guraru Electricity Crisis : गया जी के गुरारू बाजार के पास बहवलपुर गांव में बिजली संकट ने ग्रामीणों को परेशान कर रखा है. बार-बार ट्रांसफॉर्मर खराब होने से न सिर्फ बिजली आपूर्ति ठप है, बल्कि पेयजल संकट भी गहरा गया है.

Guraru Electricity Crisis : गया जी के गुरारू बाजार के पास स्थित बहवलपुर गांव में बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को बिजली विभाग कार्यालय एवं प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन कर अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

प्रदर्शनकारियों ने बीडीओ संभव कुमार सिंह से मुलाकात कर गांव की बिजली समस्या से अवगत कराया और जल्द समाधान की मांग की.

बार-बार ट्रांसफॉर्मर खराब होने से ठप है आपूर्ति

ग्रामीणों ने बताया कि बहवलपुर फिल्टर पर पहले 63 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगा था, जो जल गया. इसके बाद बिजली विभाग ने 100 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगाया, लेकिन वह भी मात्र 10 दिनों के भीतर खराब हो गया.

ग्रामीणों का कहना है कि इस ट्रांसफॉर्मर से करीब 300 उपभोक्ता जुड़े हैं, इसलिए इसकी क्षमता पर्याप्त नहीं है. बार-बार ट्रांसफॉर्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति ठप है और पेयजल संकट भी गहरा गया है. मोटर नहीं चलने से लोगों को पानी के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है.

बीडीओ का आश्वासन और मुखिया प्रतिनिधि की मांग

बीडीओ संभव कुमार सिंह ने ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद आश्वासन दिया कि बिजली विभाग से समन्वय स्थापित कर जल्द समाधान कराया जाएगा. गुडरु पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि डॉ. कमलेश यादव ने कहा कि गांव की जरूरत को देखते हुए बिजली विभाग से 200 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की गई है.

जदयू नेता सुनील पासवान की चेतावनी

प्रदर्शन में शामिल जदयू नेता सुनील पासवान ने कहा कि यदि जल्द 200 केवी का ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया गया, तो बिजली विभाग के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा.

विभाग पर अनदेखी का आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग ग्रामीणों की समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रहा है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है.

Also Read : गया जी में निगमकर्मियों की हड़ताल का पांचवां दिन, शहर में पसरा कचरा; विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने मंत्री से की बात


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >