19 अप्रैल को एलुमनी मीट में मुख्य अतिथि होंगे राज्यपाल

एमयू में 15 विशिष्ट पूर्व छात्रों को एलुमिनस अवार्ड से किया जायेगा सम्मानित

एमयू में 15 विशिष्ट पूर्व छात्रों को एलुमिनस अवार्ड से किया जायेगा सम्मानित

राज्यपाल से मिल कर कुलपति ने एमयू की शैक्षणिक स्थिति की दी जानकारी

वरीय संवाददाता, बोधगया.

मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर शशि प्रताप शाही ने लोक भवन पटना में बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन से शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर कुलपति ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं विकासात्मक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने विश्वविद्यालय में चल रहे विभिन्न नवाचारों एवं भविष्य की योजनाओं से भी अवगत कराया. भेंट के दौरान कुलपति ने आगामी 19 अप्रैल को आयोजित होने वाले मगध विश्वविद्यालय के एलुमनी मीट में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए राज्यपाल को आमंत्रित किया. राज्यपाल ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार कर कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपनी सहमति प्रदान की. इस एलुमनी मीट के अवसर पर विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 15 विशिष्ट पूर्व छात्रों को एलुमिनस अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा. इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने कहा कि मगध विश्वविद्यालय का गौरवशाली इतिहास रहा है. इसके पूर्व छात्र देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं. उन्होंने एलुमनी मीट जैसे आयोजनों को विश्वविद्यालय व पूर्व छात्रों के बीच संबंधों को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया. कुलपति प्रोफेसर शशि प्रताप शाही ने राज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन व प्रेरणा से विश्वविद्यालय नयी ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा. उन्होंने एलुमनी मीट को सफल बनाने को लेकर विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kalendra pratap singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >