लड़की की मौत, प्रेमी गिरफ्तार

लड़की की मौत, प्रेमी गिरफ्तार

कोंच. कोच थाने की पुलिस ने बुधवार को यूपी के साहिबाबाद से एक युवक को गिरफ्तार किया है. थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि अरवल जिले के मोथा गांव के रहने वाले साधु पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. साधु पासवान पर गांव के ही एक लड़की को पिछले महीने भगा ले जाने का आरोप लगाकर लड़की की मां ने मामला दर्ज कराया था. लड़की कोच थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने मौसी के यहां रहती थी. 25 जून को साधु पासवान लड़की को बहला-फुसला कर भाग ले गया था, जो यूपी के साहिबाबाद में दोनों रह रहे थे. चार दिन पहले लड़की ने वहीं पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसकी भनक पुलिस को लगी़ इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है और जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >