जीबीएम कॉलेज : स्टूडेंट्स वोटरों ने कतारबद्ध होकर किया वोटिंग, मतगणना आज

लोकतंत्र में चुनाव की प्रकिया को अनुभवात्मक समझ के तहत आयोजन

लोकतंत्र में चुनाव की प्रकिया को अनुभवात्मक समझ के तहत आयोजन, दो पिंक बूथों पर कुल 586 वोट पड़े,

संवाददाता, गया जी

गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग व राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (एनएसएस) के संयुक्त संयोजन में दो से 12 नवंबर तक चलायी जा रही विभिन्न चुनाव प्रक्रिया के तहत बुधवार को वोटिंग हुई. स्टूडेंट्स वोटरों ने कतारबद्ध होकर वोटिंग किया. कॉलेज में छात्राओं को लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया का अनुभवात्मक समझ के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत इलेक्शन कमिश्नर की भूमिका में प्राचार्य डॉ सीमा पटेल, चुनाव संयोजक राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ शगुफ्ता अंसारी व एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है. मॉक पोल के उपरांत सात पार्टियों से खड़ी उम्मीदवार छात्राओं के पक्ष में वोटिंग की प्रक्रिया गुप्त मतदान के आधार पर प्रारंभ की गयी. दो पिंक बूथों पर सुबह 11.15 बजे से 3.35 बजे तक कुल 586 मत पड़े. कॉलेज परिसर में पूरे दिन काफी गहमागहमी रही. छात्राएं अपने परिचय पत्र के साथ वोट देने के लिए लंबी कतारों में खड़ी रहीं. छात्रा अनीषा और गीतांजलि ने पोलिंग एजेंट का कार्य किया. राजनीति विज्ञान विभाग की गेस्ट फैकल्टी डॉ वीणा कुमारी ने पोलिंग ऑफिसर वन, डॉ किरण कुमारी ने पोलिंग ऑफिसर टू एवं छात्रा श्रुति कुमारी ने पोलिंग ऑफिसर थ्री की भूमिका निभायी. डॉ आशुतोश कुमार पांडेय पीठासीन पदाधिकारी के रूप में चुनाव स्थल पर डटे रहे. डॉ शुचि सिन्हा, डॉ विजेता लाल, डॉ सीता, डॉ फातिमा, डॉ नुद्रतुन निसां, डॉ सुरबाला कृष्णा व डॉ सुनीता कुमारी को ऑबजर्वर का दायित्व दिया गया था. मतदान के दरम्यान डॉ गणेश प्रसाद मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात रहे. प्राचार्य के अनुसार कॉलेज में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्राओं के अनुभवात्मक ज्ञान व सक्रिय भागीदारी को बढ़ाने के साथ कॉलेज में छात्राओं की उपस्थिति को बढ़ाना है.

मतगणना आज

कॉलेज की पीआरओ डॉ रश्मि प्रियदर्शनी ने बताया कि मतदान में अनुशासन, निष्पक्षता व ईमानदारी का पूरा-पूरा ध्यान रखा गया. दो पिंक मतदान पेटियों में सात उम्मीदवारों का भविष्य बंद हो गया है. दोनों मतदान पेटियों को सीसीटीवी की सुरक्षा में प्राचार्य कक्ष में रखा गया है. 13 नवंबर को सावित्री महाजन सभागार में सभी चुनाव अधिकारियों व सातों पार्टियों के अध्यक्षों, प्रत्याशियों व एजेंटों की उपस्थिति में मतों की गणना की जायेगी. चुनाव के परिणाम की घोषणा प्राचार्य डॉ सीमा पटेल द्वारा की जायेगी. बहुमत के आधार पर चयनित विजेता उम्मीदवारों को कॉलेज के हितार्थ अलग-अलग दायित्व भी आबंटित किये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: HARIBANSH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >