गया जी : तीन साल से प्रेमी से फोन पर करती थी बात, अब छोटे बेटे संग महिला लापता; पति से मांगी गई 5 लाख की फिरौती

गया जी जिले के वजीरगंज से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. तीन साल से एक अज्ञात व्यक्ति से फोन पर बात करने वाली रिंकी देवी अपने छोटे बेटे और सामान के साथ घर से लापता हो गई है. उसके पति ने पांच लाख रुपये की फिरौती मांगे जाने का दावा किया है.

Gaya Ji Woman Missing : गया जी जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के बभनडीह निवासी कृष्णा सिंह की पत्नी रिंकी देवी तीन अगस्त की सुबह अपने छोटे पुत्र और सामान लेकर घर से लापता हो गयी. घर में चार बेटियों को छोड़कर महिला के चले जाने के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला.

इसके बाद कृष्णा सिंह ने वजीरगंज थाना में आवेदन देकर पत्नी की खोजबीन की गुहार लगायी है. कृष्णा सिंह अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए टाटा में रहकर ट्रक चलाते हैं.

टाटा से घर पहुंचना और पति द्वारा दी गई जानकारी

आवेदन के अनुसार, उनके भतीजे ने फोन कर बताया कि चाची घर पर नहीं हैं. सूचना मिलने के बाद कृष्णा सिंह बस से घर पहुंचे और आसपास के लोगों से जानकारी ली. इस दौरान पता चला कि रिंकी देवी तीन अगस्त की सुबह करीब पांच बजे छोटे पुत्र और अपना सामान लेकर घर से चली गयी थी.

Also Read : PHOTOS : गया जी रबर डैम: 312 करोड़ की लागत से बना फल्गु नदी पर बना आधुनिक डैम, पांच तस्वीरों में देखें इसकी खासियत

कृष्णा सिंह ने बताया कि उनकी शादी करीब 14 वर्ष पूर्व झारखंड के बोकारो निवासी स्व. विनोद सिंह व गायत्री देवी की पुत्री रिंकी देवी के साथ हुई थी.

अज्ञात व्यक्ति का फोन और पांच लाख रुपये की फिरौती

आवेदन में उन्होंने यह भी कहा है कि पूर्व में उनकी बेटियों से मिली जानकारी के अनुसार रिंकी पिछले करीब तीन वर्षों से किसी अज्ञात व्यक्ति से फोन पर बातचीत करती थी. पूछे जाने पर किसी रिश्तेदार से बात करने की बात बताती थी.

Also Read : भोजपुर का बाबा लंगटनाथ धाम: जहां शिव पूजा से पूरी होती हैं भक्तों की मनोकामनाएं, 5 तस्वीरों में जानिए कहानी

घटना की जानकारी ससुराल पक्ष को देने के बाद वहां भी रिंकी के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली. कृष्णा सिंह के अनुसार, पत्नी के लापता होने के बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर फोन कर दावा किया कि रिंकी उसके कब्जे में है और उसे छोड़ने के लिए पांच लाख रुपये की मांग की.

Also Read : राजगीर की पहाड़ियों पर पहली बार आयोजित हुआ 'तिरंगा ट्रेक', हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे 38 ट्रेकर्स ने तय किया रोमांचक सफर

फोन करने वाले ने कथित तौर पर धमकी भी दी. इसके बाद से उक्त नंबर और रिंकी देवी का मोबाइल स्विच्ड ऑफ बता रहा है.

पुलिस महानिरीक्षक को आवेदन और थाने में प्राथमिकी

कृष्णा सिंह ने इस संबंध में आईजी को भी आवेदन देकर पत्नी और पुत्र की बरामदगी के लिए मामले की जांच की मांग की है.

वजीरगंज थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया गया कि आठ अगस्त को वजीरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amrendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >