Gaya Ji News : गया जी में जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, कैंट एरिया, पहाड़पुर, गया की अंडर-17 बालक फुटबॉल टीम 11 से 14 जुलाई 2026 तक किशनगंज में आयोजित होने वाली 65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुक्रवार को रवाना हुई. टीम के कप्तान अस्मित सागर के नेतृत्व में इशान्त कुमार, सकिर राजा, गुलाम हसनेन, सनाउलह रहमान, अनस खान, रौशन कुमार, शुभम राज, शकीब खान वरसी, मोहम्मद फैजान, लाल हेमराम, शिवम कुमार, अंकित कुमार, सोनू कुमार, मोहम्मद अयान, अर्णव कुमार, गोल्डन कुमार एवं चंदन कुमार टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे. टीम के मैनेजर मो. औवताद अंसारी (जीशू) तथा कोच साधु शरण सिन्हा हैं.
खेल पदाधिकारी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
रवानगी के अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी नेहा कुमारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता विद्यालय स्तर की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है. उन्होंने विश्वास जताया कि गया की टीम अनुशासन, टीम भावना और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करेगी.
गरिमामयी उपस्थिति में टीम को मिलीं शुभकामनाएं
इस अवसर पर प्रतियोगिता संयोजक अखिलेश कुमार, सत्यम वर्मा, विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम कुमारी, उप-प्रधानाचार्य विनोद कुमार, विद्यालय प्रबंधन के प्रतिनिधि तथा गया जिला फुटबॉल संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे. सभी ने खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गया जिले का नाम रौशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं.
Also Read : बोधगया फोरलेन हादसे में बड़ा खुलासा, ट्रक की रॉन्ग साइड एंट्री बनी चार युवकों की मौत की वजह
