Gaya News : मेडिकल स्टोर के पास से खड़ी बाइक से छह खोखे व दो कारतूस जब्त

Gaya News : गुरुआ थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के निकट लाल मेडिकल हॉल के समीप खड़ी बाइक से पुलिस ने शुक्रवार की रात छह खोखे व दो कारतूस समेत एक युवक को हिरासत में लिया है.

गुरुआ. गुरुआ थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के निकट लाल मेडिकल हॉल के समीप खड़ी बाइक से पुलिस ने शुक्रवार की रात छह खोखे व दो कारतूस समेत एक युवक को हिरासत में लिया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष मो सरफराज इमाम ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बस स्टैंड के समीप लाल मेडिकल के सामने एक बाइक की तलाशी ली, तो उसमें छह खोखे व दो कारतूस पाये गये. पुलिस बाइक समेत लाल मेडिकल के संचालक गौतम कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में पीआर बॉन्ड भरवा कर छोड़ दिया. इधर इस घटना की जानकारी पाकर एएसपी शैलेंद्र कुमार सिंह गुरुआ थाना पहुंचे व पूरी घटना की जानकारी लेते हुए थानाध्यक्ष मो सरफराज इमाम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त मामले की जांच पूरी होने के बाद ही कोई निर्णय लिया जायेगा. उन्होंने बताया कि उक्त बाइक में किसने खोखे रखे और किसने पुलिस को सूचना दी. इसकी जांच चल रही है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >