तेजस-राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें लेट, देखिये गया रेलवे स्टेशन से लेट गुजरने वाली ट्रेनों की लिस्ट

Bihar Late Train News: बिहार में मौसम बदल रहा है. तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और कोहरे से लोग परेशान हो रहे हैं. इसका असर ट्रेनों की परिचालन पर भी दिख रहा है.

Bihar Late Train News: गया रेलवे स्टेशन से खुलने और गुजरने वाली तेजस राजधानी सहित एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दो से पांच घंटे की देरी से चल रही हैं. ट्रेन के लेट होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

क्यों लिया गया निर्णय

पिछले कुछ दिनों से सुबह और देर रात के समय घना कुहासा छाये रहने के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी गयी है. सुरक्षा को लेकर रेलवे अधिकारियों ने कई ट्रेनों को नियंत्रित गति से चलाने का निर्णय लिया है. एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनें अपने तय समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं.

गया स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्रियों को घंटों प्लेटफॉर्म पर ठंड में समय बिताना पड़ रहा है. यात्रियों का कहना है कि ट्रेनों के विलंब से उनकी यात्रा भी प्रभावित हो रही है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कुहासे की स्थिति में ट्रेनों का सुरक्षित परिचालन प्राथमिकता है.

इसी कारण गति नियंत्रण और सिग्नलिंग में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है. अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

ये ट्रेनें चल रही लेट

झारखंड-स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस दो घंटे 15 मिनट लेट.

पुरुषोत्तम एक्सप्रेस दो घंटे 55 मिनट लेट.

लालकुआं एक्सप्रेस 50 मिनट लेट.

उधान-धनबाद एक्सप्रेस छह घंटे 20 मिनट लेट.

आगरा-कोलकाता एक्सप्रेस 11 घंटे 59 मिनट लेट.

नेताजी एक्सप्रेस दो घंटे लेट.

इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस दो घंटे 15 मिनट लेट.

तेजस राजधानी एक्सप्रेस चार घंटे 14 मिनट लेट.

मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस दो घंटे लेट.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >