गया में IG का एक्शन, पंचानपुर थानाध्यक्ष समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Gaya News : गया के पंचानपुर थाने में आरोपी को पैसे लेकर छोड़ने के मामले में आईजी विकास वैभव ने थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Gaya News : मगध रेंज आईजी विकास वैभव ने महिला की शिकायत और वरीय अधिकारियों की जांच के बाद पंचानपुर थानाध्यक्ष पद्माकर उपाध्याय समेत तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबित होने वालों में दरोगा नगीना उरांव और सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार भी शामिल हैं.

महिला ने आईजी कार्यालय में की शिकायत

आईजी विकास वैभव (Vikas Vaibhav) ने मंगलवार की रात करीब 10:15 बजे कार्रवाई की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को एक महिला ने उनके कार्यालय में आवेदन देकर अपनी बेटी के साथ कथित अपहरण और दुष्कर्म की शिकायत की थी. महिला के अनुसार, उसकी बेटी 6 अगस्त को पंचानपुर बाजार से घर लौट रही थी, तभी नीरज नामक व्यक्ति उसे अपने साथ ले गया.

MLA बनते ही प्रशांत किशोर का ऐलान, बांकीपुर के 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को दिलाएंगे नौकरी

थाने में आरोपित को हिरासत में लेने का दावा

महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि अगले दिन 7 अगस्त को वह अपनी बेटी के साथ पंचानपुर थाना पहुंची थी. पुलिस ने नीरज गोस्वामी को हिरासत में लिया था. महिला का आरोप है कि आरोपित को रातभर थाने में रखने के बाद पैसे लेकर छोड़ दिया गया.

जांच में स्टेशन डायरी में एंट्री नहीं मिली

आईजी (Magadh Range IG) के अनुसार, शिकायत को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों से मामले की त्वरित जांच करायी गयी. जांच में यह सामने आया कि थाने में शिकायत से संबंधित आवेदन दिया गया था और नीरज कुमार को हिरासत में लिये जाने की घटना भी हुई थी. लेकिन स्टेशन डायरी में इसकी कोई एंट्री नहीं की गयी थी.

तीन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

आईजी ने बताया कि स्टेशन डायरी में घटना की एंट्री नहीं होना गंभीर मामला है. मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली और शिकायत की जांच के बाद पंचानपुर थानाध्यक्ष पद्माकर उपाध्याय, सब इंस्पेक्टर नगीना उरांव और सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया.

पीड़िता को न्याय दिलाने पर जोर

मगध रेंज आईजी ने कहा कि पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है और न्याय दिलाने के उद्देश्य से कार्रवाई की गयी है. पुलिस की ओर से पूरे मामले की जांच की जा रही है. आरोपों की पुष्टि जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई के आधार पर होगी.

also read: बिहार के 18 जिलों में आज आंधी-वज्रपात का अलर्ट, जानें पटना समेत पूरे राज्य का मौसम कैसा रहेगा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Roshan kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >